Trending News

"बेंगलुरु में डॉक्टर की अजीब सलाह: मायोपिया के चलते कपल से कहा—बच्चा प्लान करने से पहले लें सलाह"

:: Editor - Omprakash Najwani :: 15-Jul-2025
:

बेंगलुरु। अगर आंखों में तकलीफ हो और धुंधला दिखे, तो आमतौर पर लोग किसी आई स्पेशलिस्ट के पास चेकअप कराने जाते हैं। लेकिन बेंगलुरु में एक कपल के साथ हुए अनुभव ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कपल का आरोप है कि एक आई स्पेशलिस्ट ने उन्हें शादी और बच्चे को लेकर अजीब सलाह दी, जिससे वे चौंक गए।

कपल ने यह पूरी घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर साझा की है। उन्होंने बताया कि वे रूटीन बॉडी चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, जिसमें आई टेस्ट भी शामिल था। टेस्ट के दौरान डॉक्टर ने पहले पूछा कि वे कहां से हैं, जबकि इसका चेकअप से कोई लेना-देना नहीं था।

शख्स के अनुसार, डॉक्टर ने आंखों की रोशनी को लेकर डराना शुरू कर दिया और बताया कि उसे मायोपिया है। डॉक्टर ने कहा कि अगर स्क्रीन टाइम कम नहीं किया गया, तो गंभीर समस्या हो सकती है। शख्स आईटी इंडस्ट्री में काम करता है और दिन का लगभग 10 घंटे स्क्रीन के सामने बिताता है। डॉक्टर ने यहां तक कह दिया कि उसे अपनी नौकरी छोड़नी होगी।

डॉक्टर की अजीब प्रतिक्रिया यहीं खत्म नहीं हुई। जब उसकी पत्नी का चेकअप हो रहा था, तब डॉक्टर ने पूछा कि क्या वे दोनों पति-पत्नी हैं? और फिर कहा कि क्या उन्होंने शादी से पहले डॉक्टर से सलाह नहीं ली थी? डॉक्टर के अनुसार, मायोपिया से पीड़ित दो लोगों को शादी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उनके बच्चे कम उम्र में ही मायोपिया के शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कपल से कहा कि बच्चा प्लान करने से पहले सोचें और सलाह जरूर लें।

कपल का कहना है कि डॉक्टर की यह सलाह पूरी तरह बेतुकी और अनप्रोफेशनल थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब लोगों को शादी और बच्चे की प्लानिंग से पहले आई स्पेशलिस्ट से सलाह लेनी होगी? उन्होंने कहा कि किसी डॉक्टर को यह अधिकार नहीं है कि वो किसी की शादी या पेरेंटहुड पर टिप्पणी करे, खासकर मायोपिया जैसी आम बीमारी के लिए।

कपल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने डॉक्टर के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है और कपल को डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, “उस बच्चे (डॉक्टर) ने जो कहा वो पूरी तरह गलत था। शिकायत जरूर करें।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “इस डॉक्टर ने तो सारी हदें पार कर दी।”


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन