Trending News

"कामराज की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बताया प्रेरणा का स्रोत"

:: Editor - Omprakash Najwani :: 15-Jul-2025
:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए नरेंद्र मोदी ने कामराज के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और समाज के लिए उनके समर्पण को याद किया।

नरेंद्र मोदी ने लिखा, "मैं के. कामराज को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा रहे कामराज ने आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों में अनमोल नेतृत्व प्रदान किया। उनके उच्च आदर्श और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।"

कामराज को 'किंगमेकर' कहा जाता था। उन्होंने न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे देश की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति निष्ठा आज भी नेताओं के लिए एक मिसाल है।

के. कामराज का पूरा नाम कुमारस्वामी कामराज है। उनका जन्म 15 जुलाई 1903 को विरुधुनगर में हुआ था। वे 1952 से 1954 और 1969 से 1975 तक लोकसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा, वे 1954 से 1967 तक मद्रास विधानसभा के सदस्य भी रहे।

कामराज 1954 में मद्रास स्टेट के मुख्यमंत्री बने और इस पद पर वे 1963 तक आसीन रहे। बाद में पार्टी हित में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और संगठन को मजबूत करने में लग गए।

कामराज को दो बार प्रधानमंत्री बनने का मौका भी मिला, लेकिन उन्होंने पीएम बनने से इनकार कर दिया। वे पार्टी को मजबूत करना चाहते थे। वे 1964 से 1967 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन