
देशभर में समुद्री मछली उत्पादन में गिरावट, महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 47% की वृद्धि
भारत का कुल समुद्री मछली उत्पादन वर्ष 2023 के 35.3 लाख टन से घटकर वर्ष 2024 में 34.7 लाख टन रह गया, जो लगभग दो प्रतिशत की गिरावट है। इस गिरावट के बीच महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सबका ध्यान खींचा है। केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में यह वृद्धि मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास विभाग द्वारा उठाए गए ठोस नीतिगत कदमों और प्रवर्तन कार्रवाइयों का नतीजा है।
महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि दिसंबर 2024 में कार्यभार संभालने के बाद तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई। अनधिकृत मछली पकड़ने की निगरानी के लिए रणनीतिक तटीय क्षेत्रों में ड्रोन तैनात किए गए, जिससे अन्य राज्यों के ऑपरेटरों द्वारा प्रतिबंधित एलईडी लाइट जैसी अवैध तकनीकों का उपयोग रोकने में मदद मिली। इन कदमों के परिणाम पांच महीनों में ही दिखने लगे, जिससे राज्य के समुद्री मछली उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।
Latest News
