Trending News

ट्रंप की तेल डील टिप्पणी पर निशिकांत दुबे का पलटवार: "भिखारी देश भारत को क्या देगा?"

:: Editor - Omprakash Najwani :: 01-Aug-2025
:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तान के साथ तेल समझौते और भारत को भविष्य में तेल बेचने की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "एक भिखारी देश भारत को क्या देगा?" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद अपनी तेल ज़रूरतों के लिए तुर्कमेनिस्तान, ईरान और कतर पर निर्भर है।

दुबे ने विकीलीक्स के एक दस्तावेज़ का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास केवल 25 प्रतिशत घरेलू तेल-गैस भंडार है और शेष ज़रूरतें आयात से पूरी करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे देश से भारत को कुछ भी मिलने की उम्मीद करना व्यर्थ है।

गोड्डा से सांसद दुबे ने आगे कहा कि भारत अपने किसानों, छोटे व्यापारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक संयुक्त तेल परियोजना की घोषणा करते हुए यह भी कहा था कि "कौन जाने, हो सकता है वे किसी दिन भारत को तेल बेचें
" इसके साथ ही ट्रंप ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर जुर्माने की भी चेतावनी दी थी।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन