logo

विकास प्रदर्शनी में दिखा दो वर्षों का प्रगति पथ, देवनानी ने किया अवलोकन

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
अजमेर, 26 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र में आयोजित विकास प्रदर्शनी का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने शुक्रवार को अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य एवं जिले में विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की क्रियान्विति की जानकारी ली। देवनानी ने कहा कि राजस्थान सरकार विकसित राजस्थान 2047 के विजन को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बीते दो वर्षों में हर क्षेत्र में विकास को गति मिली है। बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले को दोनों बजटों में विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसमें पेयजल के लिए तीन रिजर्वायर, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, गैस आधारित जीएसएस, लेपर्ड सफारी पार्क, आईटी पार्क, डिजिटल प्लैनेटेरियम, साइंस पार्क, नगर वन तथा शिक्षण संस्थानों से जुड़े कई कार्य प्रगति पर हैं या पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर महापौर बृजलता हाडा, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, रचित कच्छावा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

26-December-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11480