logo

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में स्वामित्व योजना के तहत मकान के पट्टे जारी

Editor - Omprakash Najwani - Mera Samaj Merabharat
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति पींसागन की ग्राम पंचायत ब्रिकचियावास में किया गया। शिविर में ग्राम ब्रिकचियावास निवासी भागचन्द पुत्र गोपाल गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वामित्व प्रॉपर्टी पार्सल के तहत मकान का पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा मौके पर ही राजस्व टीम को प्रार्थी के मकान का स्वामित्व प्रॉपर्टी पार्सल तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर पट्टा पत्रावली तैयार की और त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थी को मकान का पट्टा जारी किया गया। पट्टा मिलने से ग्रामीणों को मकान का मालिकाना हक प्राप्त हुआ। प्रॉपर्टी पट्टा मिलने पर सभी व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का आभार व्यक्त किया।

23-December-2025 || Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11466