logo

अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय महासभा किशनगढ़ क्षेत्र की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
किशनगढ़। अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय महासभा किशनगढ़ क्षेत्र के त्रिवर्षीय चुनाव सेवाकुंज मंदिर, अग्रसेन विहार में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी मनोज टाक (अध्यक्ष डिग्गी मालपुरा) एवं मुरलीधर तथा लालचंद की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध पूरी कराई गई। इस अवसर पर किशनगढ़ क्षेत्र के समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चुनाव में नरेंद्र अध्यक्ष, महेंद्र भवन समिति प्रबंधक, सुनील (डबरेला) मंत्री, चंद्र प्रकाश कोषाध्यक्ष, राजेश और सतीश उपाध्यक्ष, डिंपल संगठन मंत्री, प्रमोद शिक्षा समिति प्रबंधक, सुनील संयुक्त मंत्री, रोहन शहर युवा अध्यक्ष, कल्पना महिला अध्यक्ष, निर्मला उपाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित, दीपक, सोनू, राहुल और विजय को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में हेमराज, ताराचंद, नाथू, अशोक, प्रदीप, नंदकिशोर, महेश, चिरंजीवी टाक, श्याम सुंदर, रामनिवास, रामानंद, महावीर, अमरचंद सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। वहीं महिलाओं में अनीता, सुशीला, सुरेखा, लता, वंदना एवं उनकी पूरी टीम की सहभागिता रही।

22-December-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11456