logo

किशनगढ़ रेडीमेड एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
किशनगढ़। किशनगढ़ रेडीमेड एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चयन को लेकर सोमवार 22 दिसंबर 2025 को शाम 5:30 बजे बाहेती धर्मशाला में सभा आयोजित हुई, जिसमें लगभग 130-140 व्यापारी उपस्थित रहे। सभा में अध्यक्ष विकास झांझरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद उन्हें संरक्षक बनाया गया। झांझरी ने पहले मना किया, लेकिन सभी व्यापारियों की सहमति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष राहुल सकलेचा, उपाध्यक्ष राजेंद्र इनानी व अमित (शेरू) दीया, सचिव विनोद तुलस्यानी, सह सचिव मोहम्मद रियाज़, संगठन मंत्री दक्ष नारायण, प्रचार मंत्री देवेश गोयल व सुशील (शेरू) किशनानी, कोषाध्यक्ष महेश बंजारा को बनाया गया। इसके अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए। सभी ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष विकास झांझरी ने किया।
22-December-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11454