बाल वाहिनी चालकों को सुरक्षा प्रशिक्षण
Editor - Omprakash Najwani -
Mera Samaj Merabharat
अजमेर, 19 दिसम्बर। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को बाल वाहिनी चालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि गत 11 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सूचना केन्द्र में बाल वाहिनी चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 150 बाल वाहिनी चालक लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बेसिक लाइफ सेविंग ट्रेनिंग के माध्यम से आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। सभी चालकों की नेत्र जांच कराई गई।बाल वाहिनी चालकों को प्रशिक्षण परिवहन निरीक्षक राहुल गंगवार द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी मुकुल वर्मा भी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण सड़क सुरक्षा अभियान के उद्देश्यों की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इसका उद्देश्य बाल वाहिनी चालकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना है।
प्रशिक्षण उपरान्त सभी उपस्थित वाहन चालक और गणमान्य व्यक्तियों को जिला स्तरीय विकास प्रदर्शिनी का अवलोकन कराया गया।
19-December-2025 ||
Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11447