logo

देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का 91वां जन्मदिन, जीवन रहा प्रेरणास्त्रोत

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल आज 19 दिसंबर को अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रतिभा पाटिल शुरू से ही समाजसेवा से जुड़ी रहीं और राजनीति में आने से पहले महिलाओं के लिए कई सुधारवादी काम किए।प्रतिभा पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 19 दिसंबर 1934 को हुआ था। उनके पिता का नाम नारायण राव था, जो राजनेता थे। प्रतिभा पाटिल ने जलगांव से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और फिर मूलजी जैठा कॉलेज से ग्रेजुएशन तथा मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई पूरी की।कॉलेज में प्रतिभा पाटिल टेबल टेनिस की शानदार खिलाड़ी थीं और अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण उन्हें 'कॉलेज क्वीन' का खिताब मिला। साल 1965 में उन्होंने प्रोफेसर देवीसिंह रणसिंह शेखावत से विवाह किया।राजनीति में उन्होंने 27 साल की उम्र में कदम रखा और महाराष्ट्र के जलगांव से विधानसभा का चुनाव लड़ा। प्रतिभा पाटिल लगातार चार बार कांग्रेस के टिकट पर मुक्ति नगर से चुनाव जीतीं। 1967-72 के बीच वह महाराष्ट्र सरकार में उपमंत्री और 1972-74 तक समाज कल्याण मंत्री रहीं। प्रतिभा पाटिल ने 25 जुलाई 2007 को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले वह 1986-88 तक राज्यसभा उपसभापति रहीं और 1991 में अमरावती लोकसभा सीट से जीत हासिल की। 2004-07 तक राजस्थान की राज्यपाल रहीं। राष्ट्रपति पद के लिए उन्हें यूपीए ने 2007 में उम्मीदवार बनाया। उनका जीवन समाजसेवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रेरणास्त्रोत माना जाता है।

19-December-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11431