logo

घने कोहरे के बीच इंडिगो ने रद्द की 87 उड़ानें, यात्रियों को परेशानी

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बृहस्पतिवार को विभिन्न एयरलाइनों की 27 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य के परिचालन में देरी हुई। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इसमें 16 प्रस्थान और 11 आगमन से जुड़ी उड़ानें शामिल हैं। वहीं, इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को 59 उड़ानें रद्द कीं और शुक्रवार के लिए 28 और उड़ानें रद्द की हैं। सूत्र ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह यात्रियों के लिए जारी एक परामर्श में कहा गया कि घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन वर्तमान में कैट (श्रेणी)-तीन की स्थितियों के अंतर्गत आता है, जिसके चलते परिचालन में देरी या व्यवधान हो सकता है। हालांकि, इंडिगो ने रद्द उड़ानों का कोई कारण अभी तक नहीं बताया है।
19-December-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11424