logo

सिरोही में बीसीएमओ 50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लोन्ग मोहम्मद को 50,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत में कहा कि उसका मंडार में क्लिनिक है। रेवदर के ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उसके क्लिनिक की जांच नहीं करने एवं मामला नहीं बनाने के एवज में 50,000 रुपये रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था। ब्यूरो की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी बीसीएमओ को परिवादी से 50,000 रुपये लेते गिरफ्तार किया। इस राशि में 20,000 रुपये के असली नोट और 30,000 रुपये के ‘डमी नोट’ थे। गुप्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
19-December-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11420