logo

महावीर इंटरनेशनल सुमंगला संस्था ने जरुरत मंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए

Editor - Omprakash Najwani - Mera Samaj Merabharat
मदनगंज किशनगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिगलोद, तित्यारी रोड किशनगढ़ में सुमंगला संस्था द्वारा जरुरत मंद बच्चों को स्वेटर, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। अध्यक्ष वीरा इंदू अग्रवाल ने बच्चों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनके जवाब बच्चों ने बहुत अच्छे तरीके से दिए। बच्चों को बिस्कुट और टॉफी भी दी गई। इसके साथ ही प्राणायाम की जानकारी भी दी गई। सचिव सुरभि कवाड ने बताया कि कुल 50 स्वेटर वितरित किए गए। विद्यालय शिक्षकों द्वारा सभी का स्वागत और सम्मान किया गया। उपाध्यक्ष हेमलता अग्रवाल को किशनगढ़ की प्रसिद्ध बणी ठणी भेंट की गई। विद्यालय प्रधानाचार्या एवं स्टाफ ने सभी का आभार व्यक्त किया। सह सचिव रितु मंघनानी और मंजू बिंदल भी मौजूद रही।
18-December-2025 || Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11419