logo

विकास रथ यात्रा से सरकार की उपलब्धियों का संदेश, आदर्श नगर में दी जानकारी

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
अजमेर, 18 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विकास रथ यात्रा में अजमेर दक्षिण विधानसभा के प्रभारी के रूप में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने आदर्श नगर क्षेत्र में रथ यात्रा में सहभागिता की तथा आमजन को संबोधित किया।इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन आधारित पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है।ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि विकास रथ यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना तथा आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा कर आमजन को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
18-December-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11412