logo

सुकमा में मुठभेड़: महिला माओवादी सहित तीन ढेर

Editor - Omprakash Najwani - Mera Samaj Merabharat
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और इस मुठभेड़ में अभी तक एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। अधिकारियों के अनुसार अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

18-December-2025 || Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11382