|
भजनलाल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य अजमेर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरीअजमेर, 13 दिसम्बर 2023मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को अजमेर मुख्यालय पर आयोजित “सुशासन एवं सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सुशासन रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन प्रणाली को आमजन तक सीधे पहुँचाने का यह अभियान, “सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास” के संकल्प को जमीनी स्तर पर सशक्त करेगा।केंद्रीय मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने बीते दो वर्षों में किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय लिए हैं। सुशासन एवं सेवा पखवाड़ा जनता को सेवा, समर्पण और जवाबदेही की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारीगण, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
|