logo

टेलीग्राम पर बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो साझा करने का आरोप, मेरठ के युवक पर मामला दर्ज

Manohar lal Chopra - Mera Samaj Merabharat
मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ऑनलाइन मैसेजिंग मंच टेलीग्राम पर बच्चियों की अश्लील और दुष्कर्म से जुड़े वीडियो साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार टेलीग्राम पर “लूसिफर” नाम से एक खाता संचालित किया जा रहा था, जिस पर बच्चियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो साझा किए जा रहे थे। जांच में सामने आया कि यह खाता ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बागपत गेट निवासी अमित जैन द्वारा चलाया जा रहा था।पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में सात सितंबर 2025 को देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई थी। देहरादून पुलिस की जांच के बाद मामले की जानकारी ब्रह्मपुरी पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फिलहाल मेरठ में नहीं रह रहा है और उसका मोबाइल फोन बंद है। अधिकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और मेरठ साइबर अपराध थाने की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि यदि जांच में घटनाक्रम का संबंध मेरठ से पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
15-December-2025 || Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11364