logo

अजमेर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली महारैली में हुए शामिल

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
मदनगंज-किशनगढ़। 14 दिसंबर। किशनगढ़ विधायक एवं अजमेर देहात जिला अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में शामिल हुए और पार्टी के आंदोलन में भागीदारी निभाई।विकास चौधरी के नेतृत्व में किशनगढ़ से कार्यकर्ताओं का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ। किशनगढ़, पुष्कर, नसीराबाद और केकड़ी क्षेत्र से बसों व कारों का काफिला दिल्ली पहुंचा। महारैली में अजमेर ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इससे पहले कांग्रेसी किशनगढ़ में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। महारैली को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान विकास चौधरी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और संगठन की रीढ़ है तथा भाजपा की कथित वोट चोरी को देशभर में उजागर किया जाएगा।

14-December-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11359