logo

भजनलाल सरकार के दो वर्ष: सुशासन रथ को दिखाई हरी झंडी, ऐतिहासिक फैसलों का किया उल्लेख

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
अजमेर, 13 दिसम्बर 2023। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को अजमेर मुख्यालय पर आयोजित “सुशासन एवं सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सुशासन रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन प्रणाली को आमजन तक सीधे पहुंचाने का अभियान “सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास” के संकल्प को जमीनी स्तर पर सशक्त करेगा। भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने बीते दो वर्षों में किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय लिए हैं। सुशासन एवं सेवा पखवाड़ा जनता को सेवा, समर्पण और जवाबदेही की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारीगण, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
13-December-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11351