logo

निःशुल्क 10 दिवसीय क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ

Editor - Omprakash Najwani - Mera Samaj Merabharat
अजमेर, 12 दिसम्बर। आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन तथा भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा किशनगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को दस दिवसीय अन्तरंग अर्थ एवं भगंदर क्षारसूत्र निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ खांडल विप्र छात्रावास, कृषि उपज मण्डी के पास जयपुर रोड, किशनगढ़ में हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़, अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र मीना, उप सभापति मनोहर ताराणी, युवा भाजपा नेता सुभाष चौधरी, अतिरिक्त निदेशक संभाग अजमेर डॉ. शिव सिंह, उप निदेशक डॉ. हनुमान मीना, भारत विकास परिषद अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल एवं रामावतार उपस्थित रहे।शिविर प्रभारी डॉ. जगदीश सिंह राजावत ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में अर्थ, भगंदर आदि रोगों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क शल्य उपचार किया जाएगा। इसमें मरीजों के लिए 10 दिनों तक शिविर में रहने एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। शिविर में अर्थ, भगंदर के अतिरिक्त पंचकर्म सहित अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों से रोगियों का उपचार किया जाएगा। अग्निकर्म चिकित्सा द्वारा विभिन्न वात रोगों, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, सायटिका, फ्रोजन शोल्डर, पैरों की कीलें एवं त्वचा पर होने वाले मस्सों की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला स्तर पर विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बहिरंग मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर 21 दिसम्बर तक निरंतर चलेगा।आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. हनुमान मीना ने बताया कि इन बीमारियों से ग्रसित सभी व्यक्ति इस चिकित्सा शिविर में आकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार करवा सकते हैं तथा अपने परिजनों एवं अन्य लोगों को भी इसके बारे में अवगत कराएं। शिविर समाप्ति तक लगभग 150 मरीजों का शल्य पंजीयन किया गया एवं 48 रोगी भर्ती किए गए, वहीं लगभग 260 मरीजों ने निःशुल्क बहिरंग चिकित्सा से लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ. आशीष सोनी, डॉ. लक्ष्मी सैनी, डॉ. हेमराज सेन, डॉ. दिनेश मीना, डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा, डॉ. रवि वर्मा, गिरिराज शर्मा, तनुज सैनी, आदित्य शर्मा सहित अन्य ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
12-December-2025 || Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11340