logo

भारत में तपेदिक की दर में 21 प्रतिशत की गिरावट: नड्डा

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक तपेदिक रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत में तपेदिक की दर में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि यह दर 2015 में प्रति लाख आबादी पर 237 थी, जो 2024 में घटकर प्रति लाख आबादी पर 187 रह गई है।नड्डा ने बताया कि तपेदिक से होने वाली मृत्यु दर 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 28 से घटकर 2024 में प्रति लाख जनसंख्या पर 21 हो गई है, यानी इसमें 25 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, भारत में तपेदिक उपचार कवरेज 2015 में 53 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 92 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को देश के सभी राज्यों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में लागू किया गया है।

13-December-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11333