logo

काजीरंगा के उत्तरी क्षेत्र में जंगली पक्षियों के शिकार का प्रयास, पांच आरोपी गिरफ्तार

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
असम के बिश्वनाथ जिले में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के उत्तरी क्षेत्र में जंगली पक्षियों का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि भोलाकाटा बील में कुछ लोगों द्वारा जंगली पक्षियों को फंसाने के लिए जाल बिछाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। अधिकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से एक जीवित जंगली पक्षी, मछली पकड़ने का जाल, दो मोबाइल फोन, एक टॉर्च और दो सफेद बैग जब्त किए गए। वन विभाग आगे मामले की जांच कर रहा है।

10-December-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11297