नागपुर में तेंदुए का हमला, सात लोग घायल; वन विभाग ने बेहोश कर पकड़ लिया
Editor - Omprakash Najwani -
Mera Samaj Merabharat
महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले में कुल सात लोग घायल हो गए। वन विभाग को पारडी क्षेत्र के शिव नगर में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। नागपुर की उप वन संरक्षक विनिता व्यास ने एक बयान में कहा कि पांच-सात लोग तेंदुए के हमले में घायल हुए हैं और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और वन्यजीव उपचार केंद्र की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। व्यास ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और तेंदुए को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
इससे पहले भी 19 नवंबर को शहर के इसी क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ा गया था, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
10-December-2025 ||
Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11295