logo

जरूरतमंद विद्यार्थियों को 40 स्वेटर वितरित

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
किशनगढ़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सावतसर में गर्ग परिवार द्वारा सामाजिक सेवा की पहल करते हुए कुल 40 स्वेटर प्रतिभावान और जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को प्रदान किए गए। हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्ग परिवार ने ठंड से राहत देने के उद्देश्य से स्वेटर वितरण कर सराहनीय संवेदनशीलता दिखाई।स्वेटर पाकर छात्रों ने ठिठुरन से काफी राहत महसूस की और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजूषा जांगिड़, वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार शर्मा, शीतल निर्वाण, मंजू शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने गर्ग परिवार का आभार व्यक्त किया।आज के आयोजन में समाजसेवी ओमप्रकाश गर्ग, श्रीमती मंजू गर्ग, उनके पुत्र और पुत्रवधू अभिषेक गर्ग, ममता गर्ग तथा गिरधारी अमरवानी आदि उपस्थित रहे। गर्ग परिवार ने भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक कार्यों को जारी रखने की बात कही।
06-December-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11246