logo

रामजस और देशबंधु कॉलेज को बम धमकी वाला ईमेल, पुलिस ने की कैंपस की गहन जांच

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेज—रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज—को बुधवार तड़के बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया कि रामजस कॉलेज की प्रिंसिपल ने रात 1:59 बजे धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीटी) मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। राजा बंथिया ने बताया कि पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर परिसर के सभी भवनों और खुले स्थानों की गहन जांच की। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दक्षिण दिल्ली स्थित देशबंधु कॉलेज में भी सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता से जांच की और पूरे कैंपस में सर्च ऑपरेशन चलाया।
03-December-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11219