सिंधिया ने कहा— संचार साथी ऐप पूरी तरह वॉलंटरी, जासूसी या कॉल मॉनिटरिंग का आरोप बेबुनियाद
Editor - Omprakash Najwani -
Aagaj Ki Aawaj
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार साथी ऐप को लेकर फैल रही गलतफहमियों पर स्पष्ट किया कि यह ऐप किसी तरह की जासूसी नहीं करता और न ही कॉल्स मॉनिटर करता। उन्होंने कहा कि ऐप पूरी तरह वॉलंटरी है—“अगर आप एक्टिवेट करना चाहते हैं तो कीजिए, नहीं चाहते हैं तो बिल्कुल न करें। फोन में रखना है तो रखिए, नहीं रखना है तो डिलीट कर दीजिए।” सिंधिया ने साफ कहा कि ऐप को रखना या हटाना पूरी तरह उपयोगकर्ताओं की मर्जी है और यह कोई मैंडेटरी ऐप नहीं है।
सिंधिया के अनुसार, इस ऐप का उद्देश्य केवल लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि यह ऐप अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, ताकि वे सुरक्षित रहें और फ्रॉड का शिकार न हों।
02-December-2025 ||
Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11200