logo

कोडिन युक्त कफ सिरप तस्करी: वाराणसी में 12 दवा कंपनियों पर मुकदमा दर्ज

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
कोडिन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने वाराणसी में 12 और संदिग्ध दवा कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग के निरीक्षक जनाब अली ने बताया कि 15 नवंबर को 26 कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उसी जांच के दौरान 12 अतिरिक्त कंपनियां भी संदिग्ध पाई गई थीं।जनाब अली के अनुसार, जांच टीम जब इन कंपनियों के पते पर पहुंची तो कई स्थानों पर कंपनी बंद मिली, जबकि कुछ जगहों पर दिए गए पते पर पूरी तरह अलग दुकानें संचालित मिलीं। इसके बाद इन दवा कंपनियों के संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उन्होंने बताया कि नोटिस के बावजूद कंपनियों के मालिकों ने निर्धारित समय में अपना जवाब दाखिल नहीं किया। इसी आधार पर विभाग ने कोतवाली थाने में इन 12 दवा कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
29-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11175