मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र समेत चार की मौत, एक घायल; अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई
Editor - Omprakash Najwani -
Aagaj Ki Aawaj
मिर्जापुर जिले में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछवा थाना क्षेत्र के कटका में भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक कार में सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि की।प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रहे दो लोगों को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार श्याम कृष्ण यादव (55) और उनके बेटे अनुराग यादव (30) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों प्रयागराज के सोरांव के रहने वाले थे।
कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे सरोज (40) और भोलू (35) की भी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
28-November-2025 ||
Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11162