logo

पूर्ण अपाहिज हुई श्रमिक महिला को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
किशनगढ़। रालोपा नेता शम्भु शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में मार्बल उद्योग में कार्यरत श्रमिक महिला रतनी देवी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन से भेंट की गई। रतनी देवी, पत्नी स्व. रामदेव, निवासी छोटा नरेना, एसोसिएशन कार्यालय पहुँची और अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे मार्बल एरिया में क्रेज़ी उठाने और सफाई का कार्य करती थीं।उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2025 को काम के दौरान केमिकल हाथ-पैर पर गिर गया, जिससे तेज खुजली और जलन शुरू हुई। डॉक्टरों ने संक्रमण बताया और इलाज शुरू किया, लेकिन संक्रमण बढ़ता गया और स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोनों हाथ-पैर काटने पड़े। रतनी देवी ने बताया कि वे पांच बेटियों की मां हैं और परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। हादसे के बाद परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि यदि उचित आर्थिक सहायता मिल जाए तो उनका और उनकी बच्चियों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन ने मानवीय आधार पर हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान मोहन चौधरी निटूटी, रामरतन चौधरी सुरसुरा, गोपाल माहेश्वरी, सर्वेश्वर सिंह सिणगारा, गजेन्द्र सेन काढा, चैना राम चौधरी, हरि सिंघारिया, राजेन्द्र शर्मा, मोहनलाल फौजी, भागचन्द बाना, मुकेश मैघवंशी, गोविंद, मोनू देवी, काली देवी, रेणु प्रजापति, ममता कंवर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

25-November-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11152