logo

कांग्रेस के नव नियुक्त अजमेर देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी का भव्य स्वागत बूथ स्तर पर संगठन का सशक्तीकरण ही प्राथमिक लक्ष्य : चौधरी

Editor - Omprakash Najwani - Mera Samaj Merabharat
मदनगंज-किशनगढ़। 24 नवम्बर। किशनगढ़ विधायक और कांग्रेस अजमेर देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी का सोमवार को जिले में आगमन ऐतिहासिक स्वागत के रूप में दर्ज हुआ। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जारी प्रथम सूची में 45 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है, जिसमें अजमेर देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए डॉ. चौधरी को सौंपी है। सोमवार को किशनगढ़ पहुँचने से पहले मार्ग में भी विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।बगरू से शुरू हुआ जनउत्साह, रास्तेभर जारी रहा स्वागत जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अजमेर आते हुए बगरू से ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। गाडियाँ बढ़ने के साथ काफिला बड़ा होता गया। गाडोता, मोखमपुरा, दूदू, पडासोली और दांतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफा, माला और जयघोषों के साथ डॉ. चौधरी का अभिनंदन किया। जैसे ही काफिला अजमेर जिले की सीमा में पहुँचा, सैकड़ों वाहनों और हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर कांग्रेस संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।बड़गांव टोल प्लाजा पर अभूतपूर्व स्वागत बड़गांव टोल पर दिखाई दिया दृश्य किसी विजय यात्रा से कम नहीं था। किशनगढ़, पुष्कर, मसूदा, नसीराबाद और दूदू विधानसभा क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भारी संख्या में एकत्र हुए। सैकड़ों वाहनों और हजारों कार्यकर्ताओं से भरे टोल परिसर में कांग्रेस ध्वज, नारे और उत्साह ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग दिया। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साफा, मालाएं और पुष्पवर्षा कर डॉ. चौधरी का स्वागत करते हुए समर्थन व्यक्त किया।“यह स्वागत कांग्रेस संगठन का सम्मान है” : चौधरी मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष व विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस संगठन का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को इतना मजबूत बनाया जाएगा कि आने वाले नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस प्रचंड विजय दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान टीम उत्साही है और सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर संगठन को नई दिशा दी जाएगी।तेजाजी धाम सुरसुरा में पूजा-अर्चना बड़गांव टोल से आगे बढ़ते हुए डॉ. चौधरी का काफिला सुरसुरा स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की निर्वाण स्थली पहुँचा, जहाँ मंदिर कमेटी ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया। डॉ. चौधरी ने धोक लगाकर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन इसके बाद काफिला पुष्कर पहुँचा, जहाँ कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। डॉ. चौधरी ने ब्रह्मा मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। पुष्कर में उनका स्वागत करने के लिए नसीम अख्तर इंसाफ, धर्मेंद्र राठौड, डॉ. राजकुमार जयपाल, भूपेंद्र राठौड, रामचंद्र चौधरी, वाजिद खान चीता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
24-November-2025 || Mera Samaj Merabharat
https://merasamajmerabharat.com/news/detail/11151