logo

सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर में 137 युवाओं का चयन

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
अजमेर, 25 नवम्बर। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर में 137 युवाओं का चयन किया गया। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अजमेर जिले में तहसील स्तर पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार 25 नवम्बर को राजकीय आईटीआई अजमेर में परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 375 युवाओं ने भाग लिया। मापदंडों के आधार पर नीमच से आए भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह सिनसिनवार द्वारा 137 युवाओं का चयन किया गया। बुधवार 26 नवम्बर को राजकीय महिला आईटीआई अजमेर में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह एवं सहायक भर्ती अधिकारी रामेश्वर लाल प्रजापती ने बताया कि शारीरिक मापदंडों के अनुसार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक भर्ती परीक्षा ली जा रही है। अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलो, आयु 19 से 40 वर्ष तथा 80-85 सेंटीमीटर सीने का मापदंड निर्धारित है, जिसमें दसवीं उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण एवं ग्रेजुएट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल के बाद रजिस्ट्रेशन किया जाएगा तथा एक माह के प्रशिक्षण के बाद 65 वर्ष तक नौकरी दी जाएगी। वेतन सुरक्षा जवान के लिए 14 हजार से 24 हजार रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 15 हजार से 35 हजार रुपये तथा सुरक्षा अधिकारी के लिए 27 हजार से 35 हजार रुपये तक निर्धारित है, साथ ही पीएफ पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, सालाना वेतन वृद्धि, आवास एवं मैस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के औद्योगिक क्षेत्र, इंडस्ट्रियल एरिया, मल्टीनेशनल क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, मेट्रो, हवाई अड्डा एवं बंदरगाह क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी। जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com एवं मोबाइल नंबर 8619863856 पर संपर्क किया जा सकता है।

25-November-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11135