logo

14 बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, किए गए प्रमाण पत्र प्रदान

Editor - Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
अजमेर, 25 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर मंगलवार 24 नवम्बर को जिले के 14 बीएलओ को राज्य स्तर से सम्मानित किया गया। इन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं के परिगणना प्रपत्र वितरित कर उन्हें ऑनलाइन डिजिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्र भरवाकर डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। इस अभियान में जिले के 14 बीएलओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिसके लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मानित बीएलओ में केकड़ी के शिवराज प्रजापत, रामदेव धाकड़, संजय कुमार मीणा, बाल किशन दाधीच, महेश कुमार कुमावत, सांवर लाल कुम्हार, जयपाल शर्मा एवं मन्जू कुमारी, किशनगढ़ के बाबूलाल शर्मा, भागचन्द जाट एवं सांवर लाल जाट, नसीराबाद के किशनलाल शर्मा, अजमेर उत्तर के महेन्द्र कुमावत तथा हंगामी लाल बैरवा शामिल हैं।

25-November-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/11134