logo

दिल्ली में ठंडी बढ़ी, हवा हुई ‘बेहद खराब’, तीन दिन कोहरे का अलर्ट

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली लगातार 13 दिन से खराब वायु गुणवत्ता का सामना कर रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार एक्यूआई 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी मानी जाती है।मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने के साथ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
27-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11130