logo

सतर्कता अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दीपक और नितिन गिरफ्तार, सात वारदातों का खुलासा

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
सतर्कता अधिकारी बनकर एक यातायात पुलिसकर्मी से पैसे वसूलने के आरोप में पुलिस ने दीपक और नितिन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 15 अक्टूबर की शाम ‘मेफील्ड गार्डन ट्रैफिक सिग्नल’ पर तैनात यातायात पुलिस के जोनल अधिकारी को कार से लेकर एक पुलिस बूथ पर पहुंचे और खुद को सतर्कता अधिकारी बताते हुए उसके खिलाफ शिकायत होने की बात कही। आरोपियों ने शिकायत के नाम पर कई बार पैसों की मांग की, लेकिन यातायात पुलिसकर्मी ने पैसे देने से इनकार कर दिया।इसके बाद दीपक और नितिन ने उस रात उसे धमकी भरा वीडियो भेजा, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों को सेक्टर 40, हुडा मार्केट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दीपक और नितिन ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऐसे सात अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल की है। नितिन पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुरुग्राम में बलात्कार, चोरी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

27-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11127