|
प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन गेमिंग मंच विंजो की संस्थापक सौम्या सिंह राठौर और पावन नंदा को धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार दोनों को बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के बाद बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। उसी रात उन्हें बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन की हिरासत में भेज दिया गया।विस्तृत आदेश के लिए दोनों को दोबारा अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है। ईडी ने हाल ही में जारी बयान में कहा था कि विंजो ने कथित तौर पर 43 करोड़ रुपये अपने पास रखे, जिसे गेमर्स को लौटाया जाना चाहिए था, क्योंकि भारत में हाल ही में वास्तविक धन वाले गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
ईडी ने पिछले सप्ताह ऑनलाइन गेमिंग कंपनी विंजो और गेम्सक्राफ्ट से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी।
|