logo

काली मंदिर में मूर्ति का ‘मदर मैरी’ रूप: पुजारी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
मुंबई के चेंबूर स्थित काली मंदिर में देवी की प्रतिमा को मदर मैरी जैसा रूप देने के मामले में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी रमेश को गिरफ्तार किया है। मामला धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में दर्ज किया गया है, जबकि पुलिस इस घटना के पीछे किसी सुनियोजित षड्यंत्र की भी जांच कर रही है।घटना उपनगरीय चेंबूर के अनिक गांव में हिंदू श्मशान घाट के अंदर स्थित काली मंदिर की है। शनिवार को पूजा करने पहुंचे लोग तब हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि देवी की मूर्ति को सुनहरे वस्त्र, सफेद सजावट वाले बड़े मुकुट और उसके ऊपर बने विशेष सुनहरे क्रॉस के साथ मदर मैरी जैसा रूप दे दिया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।आरसीएफ पुलिस थाना अधिकारियों के अनुसार, रविवार को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत की और बताया कि काली माता के विग्रह को ईसा मसीह की माता जैसी पोशाक पहनाई गई है। जब श्रद्धालुओं ने पुजारी रमेश से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि मां काली उसके सपने में आई थीं और उन्होंने ही उसे ‘मां मैरी के रूप में उनका शृंगार करने’ का निर्देश दिया था। पुलिस ने रमेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या घटना में और लोग शामिल थे या इसके पीछे कोई संगठित उद्देश्य था।

26-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11123