logo

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रहे पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सुकली गांव के पास देर रात ट्रक और वाहन की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवागढ़ निवासी ग्रामीण बारात से लौट रहे थे, तभी सुकली गांव के करीब उनका वाहन ट्रक से भिड़ गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में विश्वनाथ देवांगन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
26-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11122