|
अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 के बीच साइबर अपराध के 2073 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शैव्या गोयल के अनुसार अपराधियों के खातों में मिली 51 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि के लेन-देन पर रोक लगाई गई है, जबकि 31 करोड़ 67 लाख 64 हजार 812 रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) ने बताया कि ‘साइबर जागृति भारत अभियान’ के तहत जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के दौरान दो लाख से अधिक छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
|