logo

26/11 बरसी पर द्रौपदी मुर्मू का संदेश: शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद से मुकाबले की प्रतिबद्धता दोहराई

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि राष्ट्र इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से आए लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने मुंबई में कई स्थानों पर हमला किया था, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 26/11 की बरसी हमें आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सभी नागरिक विकास के मार्ग पर साथ आगे बढ़ें।
26-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11119