logo

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: भावी शिक्षकों ने सीखा ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरना

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
अजमेर, 24 नवम्बर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूरज नारायण पारीक महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पुष्कर में 300 से अधिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों को परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने का प्रशिक्षण दिया गया। पुष्कर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी गुरु प्रसाद तंवर के निर्देशन में पुष्कर स्वीप टीम प्रभारी डॉ. रोशनदीप श्रीमाली ने बताया कि जिला स्वीप समन्वयक रामविलास जांगिड़ ने एसआईआर के गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि यह प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं मतदाता भी भर सकता है। मौके पर ही उपस्थित प्रतिभागियों ने ईएफ को ऑनलाइन भरने का कार्य किया। तीन बैचों में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों ने भी प्रपत्र ऑनलाइन भरा।स्वीप सदस्य नौरंग सिंह ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा उपलब्ध करवाई गई गणना प्रपत्र की हार्ड कॉपी पर नवीनतम रंगीन फोटो, वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर स्वयं अथवा माता-पिता या दादा-दादी की वोटर आईडी संख्या, आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से भी जानकारी दी जा सकती है।स्वीप सदस्य हरि दान चारण ने कहा कि मतदाता अपने मोबाइल के माध्यम से 2002 की मतदाता सूची में नाम खोजना, एसआईआर फॉर्म को ऑनलाइन करना और भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्लीकेशंस का उपयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर प्रियंका पारीक ने टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी नरेश दाधीच भी उपस्थित रहे।

24-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11103