logo

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में ऑटो चालकों को किया जागरूक

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
अजमेर, 24 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) लोक बन्धु के अधीन चुनाव मुख्य शाखा अजमेर की ओर से सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ऑटो चालकों को जागरूक किया गया। स्वीप प्रभारी मीना शर्मा ने एक हजार से अधिक ऑटो चालकों को एसआईआर के तहत परिगणना प्रपत्र भरकर जमा करवाने तथा ई-मित्र और मोबाइल वेबसाइट के माध्यम से प्रपत्र सबमिट करने की जानकारी दी। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष करण सिंह ने समस्त अजमेर जिले में चलने वाले वाहनों पर विशेष गहन पुनरीक्षण के एक हजार बैनर लगवाकर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुलियों को भी जागरूक किया गया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा वोटर लिस्ट में अपना नाम सत्यापित करने का संदेश दिया गया।

24-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11101