logo

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह पर सियासत तेज: अवधेश प्रसाद बोले—निमंत्रण मिला तो नंगे पैर दर्शन करूंगा

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यदि उन्हें निमंत्रण मिलता है तो वे नंगे पैर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आगमन से विस्थापित लोगों का पुनर्वास, किसानों को उचित मुआवजा और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का रास्ता खुलेगा।अवधेश प्रसाद ने शिकायत की कि स्थानीय सांसद होने और यहीं जन्म लेने के बावजूद उन्हें अब तक निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिताया है, इसलिए उन्हें कार्ड मिलना चाहिए था। उनका कहना है कि बाहर से आए लोगों को ज्यादा मौका दिया जा रहा है जबकि स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह से पहले सोमवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। इस आयोजन के लिए अयोध्या को लगभग 100 टन फूलों से सजाया गया है। समारोह में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। एक श्रद्धालु ने एएनआई से कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और ध्वजारोहण से पहले दर्शन कर वे बेहद उत्साहित हैं।

24-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11089