logo

राजगढ़ मसानिया भैरव धाम पर मनाया गया पल्स पोलियो दिवस

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
अजमेर। राजगढ़ स्थित मसानिया भैरव धाम पर 23 नवंबर को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित पल्स पोलियो दिवस मनाया गया। मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सानिध्य में बाघसुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुपरवाइजर सुषमा कुमारी और फार्मासिस्ट शिल्पा बिस्वास की उपस्थिति में 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई।धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाने और व्यवस्था संभालने में समाजसेवक सत्यजीत बिस्वास और पूनम वर्मा ने सहयोग दिया। चंपालाल महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए पोलियो की दो बूंद अमृत के समान है। भारत को पोलियोमुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही वायरस की वापसी का कारण बन सकती है। इसलिए हर पालक को पोलियो बूथ पर अपने बच्चों को अवश्य लाना चाहिए।

23-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11087