logo

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, SIR अभियान पर हुई अहम बैठक

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
किशनगढ़। ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी स्मृति भवन में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रथम कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का देशहित, आत्मनिर्भरता और सशक्त भारत का दृष्टिकोण आज भी मार्गदर्शन देता है।प्रदेश में वर्तमान में चल रहे गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यालय में एक अहम बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ. विकास चौधरी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधानसभा प्रभारी सी.एम. भदाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। भदाला ने पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, फॉर्म-भरने की प्रक्रिया व मतदाता सूची में सुधार के बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें, ऑनलाइन फॉर्म भरवाएँ और इस महत्वपूर्ण अभियान को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल ने कहा कि देश में चल रहे SIR कार्यक्रम के दौरान पार्टी के बीएलए और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर विशेष ध्यान लगाकर सभी की SIR पूर्ण करवाने में आमजन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गहन पुनरीक्षण के साथ ही यह कार्यक्रम कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बैठक में पार्टी के सभी बीएलए, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

19-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11082