logo

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुबरनपुर में शुरू हुआ विद्युतीकरण, सात से दस दिन में गांव होगा रोशन

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
भुवनेश्वर। गंजाम जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर तटीय सुबरनपुर गांव में बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। भुवनेश्वर में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के दो दिवसीय सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान मोहन चरण माझी ने इस गांव में बिजली नहीं होने का मुद्दा उठाया था और गंजाम के जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।निर्देश के अगले ही दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों और टाटा पावर सदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएसओडीएल) की टीम ने सुबरनपुर का दौरा किया और 25 घरों वाले इस छोटे से आदिवासी गांव में लगभग 30 बिजली के खंभे और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया। गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी. ने बताया कि गांव में विद्युतीकरण का कार्य अगले सात से दस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुबरनपुर में कुछ साल पहले ओडिशा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (ओआरईडीए) द्वारा सौर पैनलों के माध्यम से विद्युतीकरण किया गया था, लेकिन कुछ वर्षों के बाद यह प्रणाली निष्क्रिय हो गई। ग्रामीणों ने इस बारे में अधिकारियों को सूचित नहीं किया, जिसके चलते गांव वर्षों से अंधेरे में है और छात्र लालटेन व मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
22-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11073