logo

आर.ओ.बी. सड़क का बीटी कार्य इसी सप्ताह शुरू होगा

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
किशनगढ़। शहरी क्षेत्र की सड़कों के मरम्मत एवं उन्नयन कार्यों के तहत रूपनगढ़ रोड आर.ओ.बी. (पुलिया) की क्षतिग्रस्त सड़क पर बीटी कार्य इसी सप्ताह शुरू होगा।भाजपा नेता महेंद्र पाटनी द्वारा रूपनगढ़ रोड आरओबी की जर्जर सड़क पर कार्य आदेशानुसार बीटी कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए दबाव बनाए जाने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि बंसल ने आश्वासन दिया कि कार्य इस सप्ताह आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में कानपुर (उत्तर प्रदेश) की मै. तेजस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसी एवं बीटी सड़क निर्माण का पैकेज कार्य सौंपा गया था, लेकिन आरओबी सहित कुछ स्थानों के कार्य अधूरे रहने से नई निविदा के तहत अन्य ठेकेदार द्वारा अब कार्य शुरू किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बजट वर्ष 2024-25 में शहरी क्षेत्र की सड़कों के उन्नयन हेतु किशनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इसी बजट में प्रस्तावित अंबेडकर सर्किल से खिड़की वाले बालाजी तक की सीसी रोड सहित अन्य कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि रूपनगढ़ रोड आर.ओ.बी. की क्षतिग्रस्त सड़क का बीटी कार्य शेष था, जो अब शुरू होने जा रहा है।

18-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11043