logo

दीक्षार्थी आधीश की छोल भराई में उमड़ा श्रद्धा का उत्साह

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
किशनगढ़। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत मदनगंज किशनगढ़ के तत्वावधान में रूपनगढ़ रोड स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में संयम पथ को अंगीकार करने वाले बाल ब्रह्मचारी आधीश की छोल भराई की रस्म अदा की गई। नवीन पट्टाचार्य 108 आचार्य विशुद्ध सागर ससंघ के सानिध्य में जेनेश्वरी दीक्षा संपन्न होगी।प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि दीक्षार्थी के मंदिर पहुंचते ही ढोल धमाकों, पुष्प वर्षा और आचार्य वर्धमान सागर, आचार्य विशुद्ध सागर, मुनि समत्व सागर के जयकारों के साथ भव्य अगवानी की गई। इसके बाद मुनिसुव्रतनाथ में विराजित भगवान की प्रतिमाओं के दर्शन किए।अनीता बाकलीवाल ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आदिनाथ पंचायत के नवनिर्वाचित मंत्री प्रणेश बज ने मनुष्य जीवन में मुनि दीक्षा का महत्व बताया। तत्पश्चात सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा वैराग्य की ओर बढ़ने वाले दीक्षार्थी के त्याग की अनुमोदना करते हुए काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट, नारियल, मखाने, विभिन्न फल एवं पंच मेवों सहित छोल भराई की गई।अंत में दीक्षार्थी भैया ने अपने मंगल आशीष वचन दिए। कार्यक्रम में पंचायत पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीक्षार्थी भैया के परिवारजन एवं जयपुर से पधारे डॉक्टर अक्षय जैन का स्वागत अभिनंदन किया गया।छोल भराई करने वालों में विजय कासलीवाल, राजेश पांडया, बाबू गदिया, चेतन प्रकाश पांडया, जीतू पाटनी, सुरेश बगड़ा, विजय गंगवाल, मुकेश पांडया, पदम गंगवाल, प्रदीप बाकलीवाल, संजय छाबड़ा, महेन्द्र बाकलीवाल जैन सहित सकल दिगंबर जैन समाज के भक्तगण उपस्थित थे। मंच संचालन सुभाष बड़जात्या ने किया।
19-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11041