logo

बलिया में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में दो सगे भाइयों की मौत

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
उत्तर प्रदेश के बलिया में बुधवार को उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर भरौली गोलंबर के पास ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाइयों कृष्णा यादव (25) और अंकित यादव (22) की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर चाय की दुकान की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

20-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11039