logo

शर्मा पर मतदाता सूची में बाहरी नाम जोड़ने का आरोप

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा अपनी कुर्सी बचाने के लिए राज्य की मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार के मतदाताओं को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने धुबरी में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि असम के लोग शर्मा को पसंद नहीं करते और वह भाजपा के लिए बड़ा बोझ बन चुके हैं। इसी कारण मुख्यमंत्री अन्य राज्यों के लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2026 को पात्र तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का आदेश दिया है। गोगोई ने राजनीतिक दलों, मीडिया और राज्य के हितों से जुड़े संगठनों से अपील की कि वे स्थिति से अवगत रहें और यह सुनिश्चित करें कि अन्य राज्यों के लोग आगामी विधानसभा चुनावों में वोट न डालें। गोगोई ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शर्मा इस समय गहरी परेशानी में हैं, इसलिए उन्होंने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से संपर्क साधा है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत संभव है कि कुछ दिनों बाद असदुद्दीन ओवैसी भी उन्हें राहत देने के लिए असम आएं।

20-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11037