logo

नीतीश कुमार ने दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने बताया कुशल प्रशासक

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
जनता दल-यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 18 कैबिनेट मंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर संदेश साझा करते हुए नीतीश कुमार को बधाई दी और उन्हें कुशल तथा अनुभवी प्रशासक बताया। मोदी ने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जनसेवा का लंबा अनुभव रखने वाली यह टीम बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। नए मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप कुमार जयसवाल, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन और श्रेयशी सिंह शामिल रहे। इसके अलावा प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
20-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11036